बस्ती में खाद्यान्न की कोई कमी नहीं : आशुतोष

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । बस्ती जिले में कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन के दौरान खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है। समय पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उक्त  जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी हैं।   



  उन्होंने बताया कि आटा की अनुपलब्धता के बारे में कई शिकायतें प्राप्त हुई थी। इस संबंध में फ्लोर मिल मालिकों से वार्ता की गई है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा उन्हें गेहूं की उपलब्धता कराई जा रही है, साथ ही सभी पात्र उपभोक्ताओं को पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को उनके आवंटन के सापेक्ष दुगुना खाद्यान्न आगामी 3 माह में दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक रूप से खाद्यान्न का भंडारण न करें तथा अपनी आवश्यकता के अनुसार ही खाद्य सामग्री घर में रखें। समय-समय पर उन्हें प्रत्येक वस्तु की आपूर्ति कराई जाएगी।  जनपद में आटे की कोई कमी नहीं है।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर