अखिलेश ने बेनी बाबू को दी श्रद्धांजलि

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


             ( अनुज सिंह )
लखनऊ । आज बेनी प्रसाद वर्मा का  निधन हो गया!वह बहराइच के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रह चुके थे। उन्होंने समाजवादी क्रांति दल का भी गठन किया था। बेनी प्रसाद वर्मा का लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। समाजवादी पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। उनकी मौत से सपा में शोक की लहर दौड़ गई। 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर बेनी प्रसाद वर्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा जी ' बेनी बाबू जी ' का निधन अत्यंत दुःखद! परिजनों के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार