आदर्श गांव योजना में सत्रह गांव चयनित

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.) 


संतकबीरनगर (उप्र)। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में 17 नए गांव चयनित किए गए है। इन गांवों में प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जाएंगे। चयनित गांवों में सर्वे कराकर विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जाने की रणनीति तय की गई है।



जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जनपद में पहले चरण में सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में 20 गांवों का चयन हुआ था। उसी कड़ी में 17 नए गांवों का चयन किया गया है। चयनित गांवों में हैंसर बाजार ब्लॉक के रामपुर, मौर, तामा, पट्टी , बड़गों , हिस्सा , समोगर , दौलतपुर , नाथनगर ब्लॉक के पड़रहा, पिडारी, नोक्ता, मरवटिया, खलीलाबाद ब्लॉक के कोडरा, महदेवा, घटरम्हा, कुस्मीडाड़ी, दरूआ जप्ती माफी, पौली ब्लॉक के निहैला, सेमरियावां ब्लॉक के डड़वा और बेलहर कला ब्लॉक के डुमरिया गांव शामिल है। 


उक्त गांवों में विकास कार्य कराए जाने के लिए सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद विलेज डवलपमेंट प्लान बनाया जाएगा। डीएम की ओर से संबंधित ब्लॉक के बीडीओ को निर्देश पत्र भेजे जाएंगे। जिससे ग्राम स्तर पर अभिसरण समिति की बैठक करा कर प्रारूप के अनुसार कार्य कराने का मसौदा तैयार किया जाए।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार