80 करोड़ को बड़ी राहत

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
नई दिल्ली। देश की करीब 138 करोड़ लोगों की आबादी में से 80 करोड़ लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आने वाले महीनों तक देश के करोड़ों लोगों को गेहूं और चावल सस्ते में दिया जाएगा। यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। कैबिनेट की बैठक में काफी मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसके बाद ऐलान किया गया कि खाद्य सुरक्ष्रा स्कीम के तहत देश की बड़ी आबादी को सस्ते में अनाज मुहैया कराया जाएगा। ताकि किसी को कोई तकलीफ ना हो।
कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ले कहा कि केंद्र सरकार खाद्य सुरक्षा स्कीम के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को तीन महीने तक सस्ता राशन मुहैया कराने जा रही है। जिसके तहत गेहूं की कीमत 2 रुपए प्रति किलो रखी गई है। जबकि 3 रुपए प्रति किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा। बाकी सामानों को भी सस्ता करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। देश में रोटी और चावल बेसिक चीजें हैं। जिन्हें सस्ता किया गया है। इससे करोड़ों को फायदा होगा जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के कारण काम पर नहीं जा रहे हैं।
      ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर