विधायक की कोशिश : 24 करोड़ की लागत से बनेगा रूधौली भानपुर मार्ग

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (उ.प्र.)। रूधौली और भानपुर को जोड़ने वाली 13 किलोमीटर सड़क के सुदृढीकरण और चौड़ीकरण के लिये वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्वीकृति प्रदान किया है। रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि 2474.37 लाख रूपये की लागत से इस सड़क के बन जाने से विकास की गति में तेजी आयेगी और सुलभ आवागमन के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।



विधायक संजय प्रताप ने बताया कि लम्बे समय से क्षेत्र की जनता इस सड़क के निर्माण की मांग कर रही थी। उन्होने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से रूधौली और भानपुर को जोड़ने वाली 13 किलोमीटर सड़क के निर्माण कराने का आग्रह किया था। इसे प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिल जाने से क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।


उन्होंने बताया कि प्रथम किश्त की राशि 989.00 लाख अवमुक्त किया जायेगा। इस सड़क के बन जाने से अठदमा चीनी मिल पर गन्ना ले जाने वाले किसानों को भी सुविधा होगी। विधायक संजय प्रताप ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के योगदान की सराहना करते हुये कहा है कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार