तहसील दिवस की शिकायतों का निस्तारण 15 दिन में करें : डीएम

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । तहसील समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण 15 दिवस के अंदर करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया हैं। रुधौली तहसील समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करके तथा शिकायतकर्ता को सुनकर आपसी सुलह समझौते से विवादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में कुल 127 मामले आये, जिनमें 13 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।



          उन्होंने कहा कि तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा शासन स्तर से की जाती है। प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा माह में दो बार बीडियो कांफ्रेंसिंग करके शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाती है। समय से गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करने से लोगों का प्रशासन में विश्वास मजबूत होता है।
          जिलाधिकारी ने एमआई संजय जायसवाल को निर्देशित किया कि गोदाम में बिजली का कनेक्शन तत्काल कराएं। यहां पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा की आपूर्ति की गई है। क्षेत्र के सभी कोटेदारों को इलेक्ट्रॉनिक कांटा से तौल कर खाद्यान्न की आपूर्ति की जाएगी। इससे घटतौली की समस्या समाप्त हो जाएगी।



     जिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि आगामी 26 फरवरी को तहसील के 4 गांव में कोटेदार के चयन के लिए तिथि निर्धारित की गई है। सुनिश्चित करें कि सभी गांव में सुचारु रुप से कोटेदार का चयन हो जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
  उन्होंने रुधौली चीनी मिल द्वारा गन्ने की भुगतान के संबंध में जिला गन्ना अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी से विचार-विमर्श किया। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि मिल द्वारा वर्ष 2018-19 का तीन करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। शेष 22 करोड़ रूपया भी एक सप्ताह में भुगतान कर दिया जाएगा। तहसील दिवस का संचालन उप जिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल ने किया। उन्होंने बताया कि पिछले तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण कर लिया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, सीएमओ डॉ० जेपी त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, सीबीओ डॉक्टर अश्वनी त्रिपाठी, आपूर्ति अधिकारी रमन मिश्र, रंजीत कुमार निराला, उदय  प्रकाश, लीड बैंक मैनेजर एसके सिंह, थानाध्यक्ष, बीडीओ तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।



   तहसील दिवस में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक तथा पूर्वांचल बैंक एवं यूनियन बैंक द्वारा कैंप आयोजित कर किसानों का प्रपत्र भरवाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले का लक्ष्य लगभग एक लाख है। इसके सापेक्ष अभी तक मात्र 500 लोगों का प्रपत्र भरवाया गया है। 15 दिन के इस अभियान को गंभीरता से संचालित करने की आवश्यकता है। लक्ष्य पूर्ति के लिए ब्लाकवार इस तरह के कैंप आयोजित करने का उन्होंने निर्देश दिया।
        -   -  -  -  -  -  -   -   -   -  -
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर