स्टेट हाईवे पर भी लगेगा टोल टैक्स

लखनऊ । उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा में गुरुवार को एक-एक करके ताबड़तोड़ कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सड़कों के रख-रखाव के लिए स्टेट हाइवे पर चलने वाले कामर्शियल वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। मगर, घरेलू गाड़ियों से किसी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में लोक निर्माण का विभागीय बजट पेश करने के दौरान यह जानकारी दी।


 


उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विधायकों के प्रस्ताव पर 10 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कें बनाने के साथ सुधारीकरण का काम कराया जाएगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मगर यह मत करिएगा कि केवल नई सड़कों का प्रस्ताव दें। सड़क सुधारीकरण का काम न होने से सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो पाएंगी। उनके इस घोषणा का सत्ता पक्ष और विपक्षी दल के सदस्यों ने मेज थप-थपाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड के मेधावी बच्चों के घरों तक अभी सड़कें बनवाई जा रही हैं। अब सीबीएसई और आईसीएससी के मेधावियों के घरों तक भी सड़कें बनवाई जाएंगी। मेधावी बच्चे देने वाले स्कूलों की सड़कें भी बनवाई जाएंगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल पद जीतने वाले खिलाड़ियों के घरों तक मेजर ध्यान चंद के नाम पर सड़कें बनवाई जाएंगी।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर