श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
दिनेश मिश्र अध्यक्ष, राजकुमार पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र, अभयदेव शुक्ल उपाध्यक्ष, डा0 हेमन्त पाण्डेय महासचिव एवं अंकुर श्रीवास्तव सचिव व बृजवासी कोषाध्यक्ष बने



बस्ती (उ.प्र.) । समाज में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके समाचारों पर लोगों का भरोसा बना रहे इसके लिये पत्रकारों को स्वयं सूचनाओं की सच्चाई का गहन छानबीन करना चाहिये। यह विचार जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने व्यक्त किया। वे रविवार को प्रेस क्लब में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजी) के शपथ ग्रहण एवं पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।



   उन्होंने कहा कि बदले सन्दर्भो में पत्रकारों का दायित्व और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। उन पर समाज को सूचनाओं, विचारों के माध्यम से शिक्षित, प्रशिक्षित  करने का भी दायित्व है। विशिष्ट अतिथि ज्वांइट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीना, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सियाराम पाण्डेय ‘शांत’,  प्रदेश महासचिव रमेश शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद पाण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष पीयूष बाजपेई, प्रदेश सचिव अशोक सिंह आदि ने वर्तमान समय में पत्रकारों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।



वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों पर समाज का भरोसा बना रहे इसके लिये उन्हें अधिक सचेत होना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्रनाथ तिवारी को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियनके प्रदेश अध्यक्ष सियाराम पाण्डेय ‘शांत’ ने दिनेश प्रसाद मिश्र अध्यक्ष, राजकुमार पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र उपाध्यक्ष, अभय देव शुक्ल उपाध्यक्ष, डा. हेमन्त पाण्डेय महासचिव, अंकुर श्रीवास्तव, राज प्रकाश, तबरेज खां सचिव, बृजवासी लाल शुक्ल कोषाध्यक्ष, एल.के. पाण्डेय संगठन मंत्री, महेन्द्र तिवारी, अमित तिवारी, अरविन्द मिश्र, मनोज कुमार सिंह, विपुल मिश्र, प्रभुजोत सिंह सदस्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । कार्यक्रम में डा. वी.के. वर्मा, आलोक तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय, एस.पी. श्रीवास्तव, दिनेश पाण्डेय, बालमुकुन्द, अवनीश पाण्डेय के साथ ही अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर