संविधान हमारा आदर्श ग्रन्थ : विचार गोष्ठी सम्पन्न

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


भ्रष्टाचार मुक्त भारत से ही भारतीय संविधान का वास्तविक उद्देश्य होगा पूरा - आर के पाण्डेय एडवोकेट , सभी भारतीयों के लिए आदर्श ग्रन्थ है संविधान - राकेश मोहन गुप्त


   प्रयागराज (उ.प्र.) । प्रयागराज में  चल रहे माघ मेला 2020 के दौरान राष्ट्रीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, परेड ग्राउंड में 17 फरवरी 2020 को भारतीय संविधान पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि आर के पाण्डेय एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद व संचालक राकेश मोहन गुप्ता रहे।



  इस कार्यक्रम में प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के अधिवक्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि हाई कोर्ट इलाहाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता आर के पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए बनी संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद व प्रारूप समिति के चेयरमैन डॉ0 भीमराव अंबेडकर सहित कुल 389 सदस्यों ने 2 वर्ष 11 महीना 18 दिन में भारतीय संविधान को तैयार किया जिसमे प्रत्येक भारतीय के अधिकारों व कर्तव्यों का वर्णन व कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका के कार्यक्षेत्र का विवरण है।



उन्होंने बताया कि परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी के भ्रष्टाचार मुक्त अभियान को सफल बनाते हुए भ्रष्टाचार मुक्त भारत से ही भारतीय संविधान का वास्तविक लक्ष्य पूरा होगा जबकि राकेश मोहन गुप्ता ने बताया कि भारतीय संविधान की मूल प्रति पूर्णतया हस्तलिखित एवं त्रुटिहीन है जोकि किसी आश्चर्य से कम नही है। इस अवसर पर परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी के सचिव राकेश कुमार पाण्डेय, युवा कल्याण प्रभारी अमित मिश्र, बाल श्रम उन्मूलन प्रभारी प्रमोद शुक्ल, त्रिलोकी नाथ महाराज, लखनऊ से अरुणेश मिश्र, अजय कुमार, हाथरस के डॉ0 कमल दीक्षित व सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे एवं भारतीय संविधान पर अपने विचार रखे।
           ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर