सड़क हादसे में 14 मरे , दर्जनों घायल

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


फिरोजाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात को हुए भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही स्लीपर कोच बस नगला खंगर के पास खड़े ट्राला में घुस गई। सैफई मिनी पीजीआई के डॉक्टर विश्वास दीपक ने कहा कि 31 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



हादसा कितना भीषण इसका अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए बस के हिस्से को गैस कटर से काटना पड़ा। फिलहाल एक्सप्रेस-वे पर आवागमन रोक दिया गया है। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे एक्सप्रेस-वे से बस बिहार जा रही थी। बस में पांच दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। 



घायलों ने किसी तरह कंट्रोल रूम को हादसे की जानकारी दी। नगला खंगर और आसपास के थानों की पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की तीन गाड़ियां दौड़ीं। बस में फंसी सवारियों को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कटर और क्रेन मंगाकर राहत कार्य शुरू किया गया। एसएसपी सचिंद्र पटेल और एएसपी ईरज राजा दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सैफई मिनी पीजीआइ भेजा गया।
     ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर