ऋषि कपूर फिर अस्पताल में भर्ती
तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
नई दिल्ली l फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर को फिर से अस्पताल में भर्ती किया हैं। उन्हें बीती रात एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैंl ऋषि कपूर का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं रहा हैंl इसके चलते यह उनके निकट और प्रियजनों के लिए चिंता का विषय रहा है। ऋषि कपूर को हाल ही में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें एक दिन पहले ही छुट्टी दे दी गई थी।
कल रात अरमान जैन की शादी के रिसेप्शन के बाद ऋषि कपूर फिर से बीमार पड़ गए और उन्हें मुंबई के गिरगांव के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो0 न0 : - 9450557628