परसेंडी में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बहराइच (उ0प्र0)। कैसरगंज क्षेत्र अन्तर्गत माता भगवती कुंज आश्रम परसेंडी में चल रहे नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने नवनिर्मित महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित शिवलिंग का पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना किया। इसके पश्चात उन्होंने संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का श्रवण भी किया। उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहां कि गायत्री महामन्त्र दुनिया का सर्वश्रेष्ठ मंत्र है। इसके उच्चारण मात्र से ही सम्पूर्ण शरीर मे अदभुत  ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे  जनजागरण अभियान की सराहना की।
               आश्रम के व्यवस्थापक लाडली प्रसाद वर्मा और ट्रस्ट के सदस्य कौशलेन्द्र चौधरी ने मुख्य अतिथि और विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर कथा वाचक जय प्रकाश  जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा कौशलेन्द्र शुक्ला त्रिलोकी सिंह प्रधान विद्यानंद शुक्ला रवि सोनी बेचन लाल सहित सैकड़ों श्रोतागण उपस्थित रहे।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर