नाबालिग छात्रा की इज्जत उछालने वाला गिरफ्तार

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


संतकबीरनगर  (उ.प्र.)। महुली पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ तथा सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल करने के मामले में नामजद युवक को गिरफ्तार किया है। वह भागने की फिराक में नाथनगर चौराहे पर पहुंचा ही था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया।



एसआई राम भगत ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम सुरगहना निवासी रामरतन की महुली कस्बे के एक गांव में रिश्तेदारी है। पीड़ित की नाबालिग पुत्री के साथ स्कूल जाते समय रास्ते मे छेड़खानी करता है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उक्त आरोपी पीड़ित की पुत्री की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उस पर गंदे कमेंट्स भी करता है।



उसके इस अपराध में डिहवा निवासी दिलीप मौर्या, उसका बेटा जितेन्द्र मौर्या, उसकी पत्नी दुर्गावती व पुत्री अलका भी शामिल थी। उन सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम सुरगहना निवासी रामरतन पुत्र मनिराम गुरुवार को नाथनगर चौराहे से उस समय गिरफ्तार किया गया। जब वह कही भागने की फिराक में था।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर