महिला वकील से छेड़छाड़ : गिरफ्तार

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


नई दिल्ली । मेट्रो के बाद अब ओला कैब में चालक ने एक महिला वकील के साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर चालक अभद्रता करने लगा। इस पर महिला ने कैब रोकने की बात कही, तो चालक उसे उतारकर भाग निकला।




पीड़िता जैसे ही कैब से बाहर निकली, तो उसने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ देर बाद ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सतीश शर्मा है। वह निलोठी का निवासी है। तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया है।



बृहस्पतिवार देर शाम इंडिया गेट के पास से एक महिला वकील ने गुरुग्राम स्थित अपने घर जाने के लिए ओला कैब बुक की थी। पीड़िता के मुताबिक, कैब अभी चली ही थी कि चालक उसके साथ अश्लील हरकतें और अभद्रता करने लगा। इस पर उसने चालक से कैब रोकने के लिए कहा। चालक उसे उतारकर भाग निकला। पीड़िता ने फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी चालक को दबोच लिया।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार