किशोरियों ने नदी में लगाई छलांग

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


संतकबीरनगर (उ.प्र.)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बिड़हरघाट पुल पर शनिवार देर शाम क्षेत्र की दो किशोरियों ने आत्महत्या करने की कोशिश में सरयू में छलांग लगा दी। जिसकी सूचना तत्काल बिड़हर चौकी इंचार्ज चंद्रप्रकाश सिंह को दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों व नाविकों की मदद से दोनों को सकुशल निकाल लिया। किशोरियों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर घटना के बारे में जानकारी कर रही है ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की देर शाम दोनों बिड़हरघाट पुल पर पहुंची। लोग जब तक कुछ समझते दोनों ने सरयू में छलांग लगा दी। दोनों को कूदते देख शोर मचाया। शोर सुनकर नाविक व स्थानीय लोगों ने भी बचाव के लिए छलांग लगा दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।



पुलिस और अन्‍य के प्रयास से दोनों को नदी से सुरक्षित निकाल लिया। दोनों को साथ ले जाकर ठंड से बचाव के लिए हीटर से गर्मी दी गई। दोनों की पहचान थाना क्षेत्र के मदरा गांव निवासी चांदनी पुत्री जयहिंद व उमा पुत्री अशोक के रूप में हुई। पुलिस दोनों से आत्महत्या करने के प्रयास के बारे में जानकारी कर रही है।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर