खाकी ने खुद को किया शर्मसार : रेप , स्सपेंड , फरार

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


 रायबरेली  (उ.प्र.) । रायबरेली पुलिस लाइंस में बीते रविवार 16 फरवरी की रात खाकी ने खाकी को शर्मसार कर दिया । एक सिपाही की बहन के साथ किसी सिपाही ने ही दुष्कर्म कर दिया । सोमवार को घटना की जानकारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल एसपी स्वप्निल ममगाई ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए और मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


पुलिस ने सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है साथ ही एसपी ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। पुलिस लाइंस में रहने वाली युवती ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार की रात अपने घर पर अकेली थी। इसी बीच आरक्षी कौशल उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। गालीगलौज करते हुए जानमाल की धमकी भी दी। कहीं बताने पर उसके भाई को जान से मारने की भी धमकी दी।


पीड़िता का आरोप है कि उसने घटना की जानकारी अपने आरक्षी भाई और भाभी को फोन पर दी। पुलिस लाइंस में दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मच गया । घटना की जानकारी होने पर एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच की। पुलिस ने केस दर्ज करके सिपाही कौशल को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सीओ सदर गोपीनाथ सोनी का कहना है कि केस दर्ज करके घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। चर्चा है कि आरोपी सिपाही और पीड़िता के बीच पहले से नजदीकियां थी। इधर, आरोपी की शादी तय हो गई थी। कहा जा रहा है कि इसी वजह से आरक्षी पर आरोप लगाया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। पुलिस अफसरों का दावा है कि आरक्षी सिपाही और पीड़िता के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।



मामले पर पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई का कहना है कि पुलिस लाइंस में रहने वाली पीड़िता की तहरीर पर सर्विलांस टीम में शामिल आरक्षी कौशल के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया गया है साथ ही आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर