कांग्रेस पर रेप का आरोप : एफआईआर

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


रायबरेली (उ.प्र.) । उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक महिला ने कांग्रेस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है । बता दें कि यहां की सांसद कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं । यहां की एक महिला ने कांग्रेस नाम के व्यक्ति पर अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है , जिसकी एफआईआर पुलिस में दर्ज कराई गयी है।



समाचार के अनुसार सलोन तहसील और कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला का आरोप है कि 14 फरवरी को शाम करीब सात बजे वह भैंस लेकर अपने घर जा रही थी। पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कांग्रेस पुत्र कल्लू पासी नामक युवक ने उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया। महिला का आरोप है कि कांग्रेस घटना के समय शराब के नशे में धुत था । रेप के बाद कांग्रेस ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गया।



 सलोन सर्किल के सीओ विनीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है। कोतवाल बृजमोहन ने बताया कि पीड़ित महिला ने गांव के ही कांग्रेस नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
        ➖   ➖   ➖  ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर