जामिया मामले में अनुराग ठाकुर की मुश्किलें बढ़ीं

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


नई दिल्ली । यहां  के जामिया इलाके में गुरुवार को फायरिंग की घटना के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। ठाकुर के ‘गोली मारो’ वाले बयान पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के काउंसलर विष्णु प्रसाद ने उनके खिलाफ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। कल जामिया गोलीबारी की घटना के संदर्भ में शिकायत दर्ज की गई है।



वहीं कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भी ठाकुर के विवादित नारा लगाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार श्रीनिवास ने बयान के लिए ठाकुर के खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई। श्रीनिवास ने ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि ठाकुर के बयान का नतीजा है कि एक युवक ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की।वहीं जामिया शिक्षक संघ (जेटीए) ने विश्वविद्यालय के बाहर गोलीबारी के लिए अनुराग ठाकुर पर दोष मढ़ते हुए कहा कि इससे ज्यादा और कुछ ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ नहीं हो सकता कि एक मंत्री सार्वजनिक मंच से हिंसा करने के लिए नागरिकों को भड़काए। शिक्षक संघ ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बतौर नागरिक अपनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता दिखाते हुए सड़क के एक तरफ से यातायात का रास्ता देने का भी अनुरोध किया।


बता दें कि ठाकुर ने दिल्ली के रिठाला में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधा था। वह बीजेपी प्रत्याशी मनीष चौधरी के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे थे। इस रैली में वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा था, ‘‘देश के गद्दारों को’’, जिसके बाद भीड़ ने कहा था, ‘‘गोली मारो सा*** को ।’’
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर