इण्डियन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, विशिष्ट ज्ञान ही विज्ञान है: कैलाश

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती । शनिवार को इण्डियन पब्लिक स्कूल हरदिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों ने वर्तमान समस्याओं जल संरक्षण, प्रदूषण, प्राकृतिक आपदा, अर्थ तंत्र के साथ ही अनेक माडल प्रस्तुत किये।शालिनी, विभू, समृद्धि, हर्षिता, ओम, अर्पिता, वंशिका, आयुषी, साक्षी, तृप्ति, आदित्य, शुचि आदि के माडल सराहे गये।



प्रबन्धक कैलाशनाथ दूबे ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि विशिष्ट ज्ञान ही विज्ञान है। उसका आधार रचनात्मक होना चाहिये। विज्ञान सृजन के साथ ही विनाश का भी माध्यम बनता है। विज्ञान ने मानव जीवन को सहज बनाया है।



प्रधानाचार्य आर.के. उस्मानी ने छात्रों का आवाहन किया कि वे अपनी वैज्ञानिक दृष्टि बनाये रखे, उसे विकसित करेें। विज्ञान प्रदर्शनी के संयोजन में रत्नेश मिश्र, वैशाली सिंह, मंगला दूबे, वीरभद्र गुप्ता, मनीषा बरनवाल, अलका श्रीवास्तव, मदन गोपाल मिश्र, प्रेम कुमार श्रीवास्तव आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत