हत्या कर खेत में फेंकी लाश

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


संतकबीरनगर (उ.प्र.) । के महुली थाना क्षेत्र के जमिरा निवासी तीस वर्षीय राजगीर मिस्त्री का शव गुरुवार को गेहूं के एक खेत में पड़ा मिला। वह मंगलवार को घर से निकला था। उसके पास से पुलिस ने दो सिम कार्ड बरामद किया है। लेकिन मोबाइल गायब था। एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने नमूना लिया।  



महुली थाना क्षेत्र के जमिरा निवासी त्रिभुवन राजभर मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे घर से निकला था। परिजनों के अनुसार थोड़ी देर के बाद वापस लौटने की बात कही थी। काफी देर रात तक इंतजार के बाद जब त्रिभुवन नहीं लौटा तो परिजन मोबाइल पर सम्पर्क किया तो फोन स्विच ऑफ बताने लगा। बुधवार को स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। गुरुवार को गांव निवासी कुछ लोग खेत में सिंचाई के लिए पहुंचे। खेत में युवक का शव देखा तो शोर मचाया। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। मौके पर लोगों ने उसकी शिनाख्त त्रिभुवन के रूप में की। 
शरीर पर केवल अंडरवियर और फटी बन्डी पहने था। थोड़ी दूर पर चप्पल व लोअर पड़ा मिला।उसका मोबाइल गायब था। मौके पर दो सिम कार्ड पड़े मिले। परिजनों का आरोप है कि शव की अन्यत्र हत्या कर खेत में फेंका गया है। शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे। शव देखकर ऐसा लग रहा था कि युवक ने जान बचाने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया होगा। मौके पर एडिशनल एसपी असित श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।फॉरेंसिक टीम ने नमूना लिया। इस मामले को लेकर लोग दबी जुबान से तरह-तरह की बात कह रहे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है ।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर