दुल्हन को अगवा करने के लिए अंधाधुंध फायरिंग

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


लखनऊ । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव रठौड़ा में एक दिन पहले ही दुल्हन बनकर आई युवती को छह हथियारबंद युवकों ने अगवा करने की कोशिश की। युवकों ने करीब दस राउंड फायरिंग की, जिससे गांव में दहशत फैल गई।  ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो युवक फरार हो गए। घटना शनिवार की रात करीब नौ बजे की है। 



सहारनपुर के कस्बा नकुड़ निवासी दुल्हन के भाई ने सहारनपुर के चार युवकों और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने ने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी की रात झिंझाना (शामली) स्थित मैरिज होम में उसकी बहन की शादी रठौड़ा निवासी युवक के साथ हुई थी। 15 फरवरी को वह अपने एक साथी के साथ बहन को मायके ले जाने रठौड़ा आए थे। अपहरण का विरोध करने पर हमलावरों ने उसकी बहन पर भी गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गई।


हमलावरों ने धमकी दी है कि वह छोड़ेंगे नहीं, फिर आएंगे। इंस्पेक्टर छपरौली का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। दुल्हन ने चार आरोपियों की पहचान की है, जो सहारनपुर के ही रहने वाले हैं।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर