दूतावास में मासूम से रेप : आरोपी गिरफ्तार

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


नई दिल्ली । अमेरिकी दूतावास में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व कुकर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।   



अमेरिकी दूतावास में ही रहने वाले युवक ने शनिवार एक फरवरी 2020 को बच्ची को अपने क्वार्टर में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो की धारा 4 व 6 में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के बाद बच्ची को पहले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे एम्स में भर्ती कराया। एम्स में बच्ची को कई घंटे रखा गया था। इस घटना के बाद बच्ची सदमे में है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ अमेरिकी दूतावास परिसर में रहती है। बच्ची के पिता दूतावास में काम करते हैं, इस कारण उन्हें दूतावास में क्वार्टर मिला हुआ है। आरोपी करीब पचीस वर्षीय विक्की के माता-पिता भी अमेरिकी दूतावास में काम करते हैं। इस कारण उन्हें भी दूतावास में क्वार्टर मिला हुआ है। एक फरवरी को विक्की घर पर अकेला था। उसके पिता राजकुमार दूतावास में काम करने गए हुए थे, जबकि मां गाजियाबाद स्थित अपने घर गई थी। पीड़ित बच्ची दूतावास में एक फरवरी की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। उसके माता-पिता घर के अंदर थे। तभी आरोपी बच्ची को अपने क्वार्टर में ले गया।



आरोपी ने यहां बच्ची से पहले दुष्कर्म किया और फिर कुकर्म किया। लहूलुहान अवस्था में बच्ची घर पहुंची तो माता-पिता को सारी बात बताई। माता-पिता उसे शांति निकेतन स्थित डा. यादव क्लीनिक ले गए। उसके बाद बच्ची को वहां से एम्स भेजा गया। बच्ची को एम्स में पांच से छह घंटे रखा गया। पीड़ित बच्ची की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसी समय एम्स से भी रिपोर्ट चाणक्यपुरी थाने पहुंच गई। चाणक्यपुरी पुलिस ने मामला दर्जकर सोमवार को विक्की को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी विक्की ड्राइवर की नौकरी करता था ।
          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार