दिव्यांग किशोरी से रेप

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


लखनऊ । प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले की एक कॉलोनी निवासी दिव्यांग किशोरी के साथ युवक ने विकलांग पेंशन बनवाने के बहाने से ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित परिजनों ने आरोपी समेत दो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 



शहर कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 साल की बेटी दिव्यांग है। पीड़ित ने बताया कि पुरकाजी क्षेत्र के गांव दुहेली तुगलकपुर निवासी एक युवक का घर आना-जाना था। बृहस्पतिवार को युवक अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर पहुंचा और दिव्यांग किशोरी की विकलांग पेंशन बनवाने के लिए उसे अपने साथ ब्लॉक में ले जाने की बात कही। युवकों पर विश्वास कर परिजनों ने किशोरी को उनके साथ भेज दिया। 


आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को गांव शेरपुर ले गए, जहां एक मकान में ले जाकर एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
 सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार