दिव्यांग बेटी ने तैराकी में बनाया विश्व रिकॉर्ड

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


(बृजवासी शुक्ल) मुम्बई । दुनिया की सबसे कम उम्र की पहली दिव्यांग लड़की जिया राय ने खुले पानी में चौदह किलोमीटर तैर कर तैराकी में  विश्व रिकार्ड बनाया। नेवी चिल्ड्रन स्कूल (एनसीएस), मुम्बई की छठी कक्षा की छात्रा सुश्री जिया ने मुम्बई एलिफेंटा द्वीप से गेटवे ऑफ इंडिया तक खुले पानी में तैरते हुए 14 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे 27 मिनट और 30 सेकंड में पूरी की।



आईएनएस शिकरा में तैनात आर्म्स द्वितीय में मास्टर चीफ मदन राय की ग्यारह वर्षीय बेटी जिया राय सबसे तेज तैराकी कर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली दिव्यांग छात्रा बन गई है। जिया राय ने 15 फरवरी, 2020 को खुले पानी में 14 किलोमीटर तैराकी कर विश्व रिकार्ड बनाया। जिया को 23 फरवरी 2020 को के. आर. कामा हॉल, मुंबई में आयोजित पुरस्कार समारोह में भारतीय तैराकी परिसंघ के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अभय दाधे ने प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया। एकल तैराकी का आयोजन भारतीय तैराकी परिसंघ के अधिकृत निकाय महाराष्ट्र तैराकी संघ की देखरेख में किया गया था।


जिया राय की यह असाधारण उपलब्धि इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स, एशिया बुक और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करने के लिए योग्य माना गया है। जिया दुनिया की सबसे कम उम्र की पहली दिव्यांग लड़की है, जिसने 03 घंटे 27 मिनट और 30 सेकंड में खुले पानी में 14 किलोमीटर की तैराकी पूरी की।


जिया राय में लगभग दो साल की उम्र में ही ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर और डिले इन स्पीच का पता चल गया था।डॉक्टर की सलाह पर जल चिकित्सा के रूप में उसने तैराकी शुरू की जो बाद में उसका जुनून बन गया। जिया राय के माता-पिता ने इस जुनून का पोषण किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए उसकी तैयारी में मदद की।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर