दिल्ली में पुरस्कृत होगा किसान सेवा संस्थान

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (उ.प्र.)। बच्चों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के व्यापक प्रचार प्रसार करने में असाधारण प्रयास करने के लिए जिले की किसान सेवा संस्थान को वर्ष 2019 के लिये भारत सरकार के राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा विज्ञान दिवस 28 फरवरी को विज्ञान भवन नयी दिल्ली में पुरस्कृत किया जायेगा।



 किसान सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल शुक्ला को भेजे गये पत्र में संचार परिषद के सलाहकार और प्रमुख डाॅ0 अखिलेश गुप्ता ने बताया है कि इस वर्ष विज्ञान दिवस भव्य रूप से मनाया जायेंगा। पुरस्कार में नगद धनराशि के अतिरिक्त प्रतीक चिन्ह और प्रसस्ति पत्र दिया जायेंगा। किसान सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल शुक्ल ने बताया कि सस्थान की स्थापना 17 अगस्त 1991 को उ0प्र0 के अति पिछड़े जनपद बस्ती के बनकटी ब्लाक में ग्रामीण विकास महिला उत्थान बच्चों के सार्वांगीण विकास हेतु किया गया। संस्था अपने उद्देश्यों के प्रति निरन्तर प्रयासरत है। संस्था महिला एवं बच्चों हेतु बस्ती मण्डल एवं देवी पाटन मण्डल सहित कुल 10 जनपद में कार्यरत है।
       ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर