बोर्ड परीक्षा : नकल माफियाओं के हौसले बुलंद

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (उ.प्र.)। जिले में प्रशासन की सतर्कता के बावजूद नकल माफियाओं के हौसले बुलंद हैं, तभी तो सोमवार को  दुबौलिया क्षेत्र के राकेश कुमार मिश्र मीरा देवी इंटर कालेज केवटली में  इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की जगह अर्थशास्त्र का पेपर का बंडल खोल दिया गया। यहां पेपर आउट होने का मामला अभी निपटा भी नहीं था कि बुधवार को इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर  सोशल मीडिया पर दोपहर 12 बजे अंग्रेजी प्रश्नपत्र की लिखी कापी वायरल होने लगी।



सोशल मीडिया पर अंग्रेजी प्रश्नपत्र के साल्ब कापी वायरल होने के बाद रामप्यारे चौधरी इंटर कॉलेज रेहरवा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने  छापेमारी किया हड़कम मच गया। मामले में विद्यालय के प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। एफआईआर दर्ज करा दिया गया है गुरुवार को हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान का पेपर हो रहा था उसी बीच सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने लगा। जिसको लेकर डीएम आशुतोष निरंजन ने डीआईओएस कायार्लय और कॉपी संकलन केंद्र का निरीक्षण किया। और वायरल हो रहे पेपर का जांच करने का आदेश दिया है।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

बस्ती : चुनाव में क्षति पहुचाने वाला भाजपा पदाधिकारी निष्कासित

बस्ती नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा, अध्यक्ष के जेठ द्वारा पालिका संचालन के आरोप मुखर, अध्यक्ष ने दी सफाई