बस्ती कोर्ट परिसर आर्म्स फ्री जोन घोषित

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती । मा0 उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने हेतु बस्ती जनपद का न्यायालय परिसर अग्न्यायुध मुक्त क्षेत्र (फायरआर्म फ्री जोन) घोषित किया गया है।



उक्त जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी न्यायालय सुरक्षा मनमीत सिंह सूरी ने दी है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि एक जनहित याचिका के मामले में उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जनपद न्यायालय को आग्न्यायुध मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। उक्त के अनुपालन में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन में न्यायालय की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद न्यायालय परिसर बस्ती को आर्म रूल 2016 के नियम 46 के अन्तर्गत अग्न्यायुध मुक्त क्षेत्र घोषित किया है।
       ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर