आपरेशन मीडिएटर में 155 मामलों का निस्तारण

बस्ती ( सू.वि. उ.प्र. ) । आपरेशन मीडिएटर के तहत फरवरी महा के चार दिनों के कुल 78 राजस्व गाॅव के वर्षो पुराने 167 प्रकरण में से 155 प्रकरणो का निस्तारण किया गया। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि 08 एवं 09 फरवरी तथा 27 एवं 28 फरवरी को राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।



  उन्होने बताया कि सभी 155 प्रकरण में टीम द्वारा स्थल पर जाकर पैमाइश करके सुलह-समझौते के द्वारा निस्तारण कराया गया। शेष 12 प्रकरण मा0 न्यायालयों में विचाराधीन होने के कारण निस्तारित नही कराया गया। इस अभियान में थानावार, राजस्व एवं पुलिस टीम का गठन राजस्व निरीक्षक एवं पुलिस उप निरीक्षक के नेतृत्व में किया गया। यह टीम पहले से चिन्हित गाॅव में निर्धारित तिथि को जाकर दोनों पक्षों में आपसी सुलह-समझौते कराकर अभिलेख एवं पैमाईश के आधार पर प्रकरण का निस्तारण करा रही है। 
         उन्होने बताया कि आपरेशन मीडिएटर के तहत नवम्बर 2019 से यह अभियान शुरू किया गया। इस दौरान 70 राजस्व गाॅव के वर्षो पुराने 102 में से 80 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। माह जनवरी में चार दिनों के अभियान में 76 राजस्व गाॅव के 142 में से 127 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। 
         उन्होने बताया कि अभियान के प्रारम्भ से कुल 13 दिन में 224 राजस्व गाॅव में 411 प्रकरणों में से 362 प्रकरणों का निस्तारा किया गया है। शेष 49 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण निस्तारित नही हो सके। राजस्व एवं पुलिस टीमों की इस सफलापूर्वक कार्यवाही पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने अधिकारियों को बधाई दिया है तथा इस प्रकार के अभियान नियमित चलाने के लिए निर्देशित किया है। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर