डॉ. भाष्कर को बेस्ट वैज्ञानिक अवार्ड

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


सिद्धार्थ नगर  (उ.प्र.) । विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित सैकड़ों विश्व रिकॉर्ड धारी सिद्धार्थनगर के डॉक्टर भास्कर शर्मा को चेन्नई में  अंतरराष्ट्रीय बेस्ट वैज्ञानिक अवॉर्ड मिला lयह अवार्ड प्रोफेसर हरिनारायण डायरेक्टर एसपीआईआरएसई एंड बीएसएआर क्रीसेंट इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई तथा प्रोफेसर डॉक्टर प्रथासरथी सीनियर साइंटिस्ट इंटरनेशनल साइंस अकादमी एंड नेशनल इंस्टीट्यूट आफ एडवांस्ड कर्नाटक ने डॉक्टर भास्कर शर्मा को इंटरनेशनल साइंटिस्ट अवॉर्ड, प्रमाण पत्र, मोमेंटो, प्रतीक चिन्ह, देकर सम्मानित किया lयह अवार्ड 15 फरवरी 2020 को  चेन्नई में बीडीगुड टेक्नोलॉजी फैक्ट्री द्वारा आयोजित चौथे अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सेमिनार मैं  दिया गया हैl



डॉक्टर शर्मा को यह सम्मान उनके द्वारा किए गए अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर शोध कार्य, होम्योपैथी पुस्तकों के सृजन वैज्ञानिकता पर आधारित कई दर्जन राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रों के प्रकाशन तथा चिकित्सा पद्धति में किए गए नवाचार के लिए दिया गया है l बता दें कि डॉ भास्कर शर्मा अब तक होम्योपैथी व साहित्य की 169 पुस्तकों का सृजन कर चुके हैं l 6 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र सहित चार सौ से अधिक अन्य विश्व रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुके डॉ शर्मा कई विश्वविद्यालयों में शोध निर्देशक भी हैं lसैकड़ों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार व सम्मान पा चुके डॉ भास्कर कई विदेशी विश्वविद्यालयों के सलाहकार भी हैं lडॉ शर्मा होम्योपैथिक के प्रचार-प्रसार व विकास के लिए नित नए नए शोधों को अंजाम दे रहे हैं lपूर्व में डॉक्टर भास्कर शर्मा को   डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड लंदन वरिष्ठ होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड सिंगापुर डॉ एलेन इंटरनेशनल अवॉर्ड थाईलैंड डॉक्टर कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड मलेशिया ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी दुबई होम्योपैथी शिरोमणि इंटरनेशनल अवॉर्ड मस्कट स्टार आफ होम्योपैथी अवॉर्ड लंदन विश्व हिंदी साहित्य सृजन सम्मान कनाडा होम्यो भूषण  काठमांडू होम्यो गोवा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार  तमिलनाडु, बेस्ट वैज्ञानिको  अवॉर्ड  कोयंबटूर होम्योपैथी चिकित्सा रत्न दिल्ली आदि  से सम्मान प्राप्त कर चुके हैंl


डॉ . शर्मा को अंतरराष्ट्रीय बेस्ट वैज्ञानिक पुरस्कार मिलने पर डॉक्टर पवन कुमार डॉ आशीष कुमार मिश्रा डॉ परेश सिंह डॉ अभिनव गौड़ डॉ अमित साहनी डॉक्टर गुलशन कुमार डॉ गौसिया परवीन, डॉक्टर पंकज कुमार यादव, डॉक्टर सूरत गोस्वामी, डॉक्टर अंबुज चौधरी, डॉ शिवेंद्र चौधरी,  डॉ ज्योति सिंह चौधरी, डॉक्टर चंदेश्वर यादव,गोमती मौर्य,  शीतल शर्मा ,अमरकांत बर्मा, सूरज, चिंकू, परवेज,गणेश शर्मा, अखिलानंद मौर्य, देवेश,शीला ,अभिषेक कुमार, रमेश बिंद, रामसेन, मोनिका शर्मा, सुभद्रा , कृष्ण कुमार यादव, राजेश पटेल, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, राहुल यादव,कृष्णराव, श्रवण कुमार, राम सुभग उपाध्याय, राजू गौड़, गुरुप्रताप सिंह राजन आर्ट्स, संतोष ,महेश, प्रेमनाथ गुप्ता, पूजा, शैलेंद्र मिश्रा, रामजीत, संजीव गुप्ता आदि लोगों ने बधाइयां दी ।
          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर