बस्ती:मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, 365 गोल्डेन कार्ड जारी

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती  (उ.प्र.) । मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन जिले की 38 पीएचसी व दो अर्बन हेल्थ पोस्ट पर हुआ। 3972 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 365 गोल्डेन कार्ड भी जारी किया गया। प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में पैथॉलोजी जांच के साथ ही गोल्डेन कार्ड बनाए जाने की सुविधा भी मुहैया कराई गई। आला अधिकारियों ने भ्रमण कर आयोजन का जायजा लिया। सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने भ्रमण कर मेले का जायजा लिया।



शहर के बरदहिया व नरहरिया अर्बन हेल्थ पोस्ट पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। बरदहिया में सभासद तारक जायसवाल व नरहरिया में प्रमोद कन्नौजिया ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। नरहरिया में कुल 67 तथा बरदहिया में लगभग 100 मरीजों ने इलाज कराया। बरदहिया में दोपहर बाद टॉयफायड जांच की किट खतम हो जाने पर तत्काल किट मंगाए जाने का निर्देश अधिकारियों ने दिया। मेडिकल कॉलेज बस्ती की टीम ने शहर व शहर से सटे अस्पतालों में पहुंचकर अपनी सेवाएं प्रस्तुत की। 
नरहरिया में डॉ. कमल किशोर गुप्ता, डॉ. गुलाम नबी, डॉ. कृष्णा निरंजन, अनिल कुमार यादव, अरूण कुमार, प्रीति सिंह ने सहयोग प्रदान किया। बरदहिया में डॉ. कमलेश, डॉ. कल्पना, पूनम यादव, विजय कुमार, अजय कुमार ने मरीजों की जांच व इलाज किया। 
डिप्टी सीएमओ डॉ. सीके वर्मा, दिनकर पर्वत, सचिन चौरसिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी स्वास्थ्य मेले में मौजूद रहे। 
        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बस्ती में विशाल प्रदर्शन, हर हाल में हो हिन्दुओं की रक्षा