युवा भाजपा नेता पर मुकदमा

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)


बस्ती। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पक्कवा के पास शनिवार को भूमि विवाद मे पैरवी करने भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवांशु लालगंज थाने पर गये थे। थानाध्यक्ष व भाजयुमो जिलाध्यक्ष के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शिवांशु को थाने पर बैठा लिया गया था। सीओ रुधौली जर्नादन दुबे मौके पर पहुंचे और मामले का शांत कराया था। इसके बाद जिलाध्यक्ष शिवांशु थाने से चले गए।



मामला लालगंज थानाक्षेत्र के पक्कवा बाजार में त्रियुगी पांडेय और अशोक अग्रहरी, रंगीलाल अग्रहरी के बीच भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार को विवाद बढ़ गया मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।थी। एक पक्ष की पैरवी करने भाजयुमो जिलाध्यक्ष गये थे। मुंडेरवा थाने के अहिरौली निवासी अशोक कुुमार की पत्नी रिंकी बे आरोप लागया है कि शिवांशु मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजयुमो, अमित पांडेय, त्रियुगी नारायण पांडेय निवासी बजहा थाना लालगंज व एक अन्य अज्ञात ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाया और मारने के लिए दौड़ा लिया। लालगंज पुलिस ने आईपीसी की धारा 504,506,352 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर