स्वाधीनता की रक्षा सभी का धर्म : कैलाश नाथ दूबे

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)


बस्ती। इण्डियन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंधक कैलाशनाथ दूबे ने  ध्वजारारोहण करते हुये छात्रों को बताया कि गणतंत्र दिवस का सर्वाधिक महत्व है। 1950 में 26 जनवरी के ही दिन हमने संविधान को अंगीकार किया। लम्बे संघर्ष, बलिदानों के बाद हमें जो स्वतंत्रता प्राप्त हुई है उसकी रक्षा हम सबका धर्म है। प्रधानाचार्य आर.के. उस्मानी ने छात्रों को भारतीय संविधान के महत्व की जानकारी दिया।



इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस पर केन्द्रित रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। छात्रों ने भाषण के द्वारा गणतंत्र के महत्व को रेखांकित करने के साथ ही गायन, नृत्य आदि प्रस्तुत किया।



विभिन्न कार्यक्रमों में शाहीन फिरदौस, ऋंृखला, रागिनी जायसवाल, बीहू, अम्बर, धृति  पाण्डेय, जागृति शुक्ल, साहिबा, करीम, नित्या शुक्ल, अंशिका मिश्र, दीपक शिखा, स्वाति, शाम्भवी, रिया, रूचि शुक्ल, नन्दनी, नसरा, तनवीर, प्रतिष्ठा मौर्य आदि ने विविध कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजन में मनीषा बरनवाल, अलका श्रीवास्तव, प्रतिमा, सुनीता मिश्रा, संजय सिंह, रत्नेश, वैशाली सिंह, वीरेन्द्र सिंह, प्रेम श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, ज्योति पाण्डेय आदि ने योगदान दिया।
            ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर