सभी का हित कांग्रेस में सुरक्षित

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)


बस्ती ( उ0प्र0 ) । उत्तर प्रदेश के मुसलमानों ने कांग्रेस का जब से साथ छोड़ा उनकी मुश्किलें बढ गई है। कांग्रेस देंश की अकेली ऐसी पार्टी है जिसने जंगे आजादी की लडाई लडी और हिन्दु-मुस्लिम, सिख, इसाई सभी भारतवासियों को विकास के समान अवसर दिये। यह विचार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई संवाद और विचार विमर्श बैठक में व्यक्त किया।



कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बनाते हुये नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा, बसपा जैसे क्षेत्रीय दलों ने मुसलमानों को धोखा दिया। अब वक्त आ गया है कि सभी वर्ग मिलकर कांग्रेस को मजबूती दें। कहा कि भारतीय जनता पार्टी बेरोजगारी, मंहगाई, आर्थिक मंदी के बुनियादी सवालों से लोगों का ध्यान हटाने के लिये सीएए लागू कर भ्रमित कर रही है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता से लोगों के बीच जाकर सच्चाई बताये जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ कांग्रेस की सरकार बने।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि संगठन को जमीनी धरातल पर मजबूत करने के साथ ही जनहित के सवालों को लेकर लगातार संघर्ष तेज किया गया है और उसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। जनता भी अब बदलाव का मन बना चुकी है। संयोजक डा. किताबुल्लाह ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक लोग कांग्रेस की चर्चा कर रहे हैं। हमें प्रियंका जी के आवाहन पर लोगों का भरोसा जीतना होगा। संचालन करते हुये अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा. वाहिद सिद्दीकी ने जमीनी सवाल उठाये।


संवाद और विचार विमर्श बैठक को मुख्य रूप से मो. रफीक खां, देवेन्द्र श्रीवास्तव, शबीहा खातून, प्रेमशंकर द्विवेदी, हलीम बाबा, सुरेन्द्र मिश्र, मो. आरिफ खान, शीतला शुक्ल, अनिल भारती, जावेद निजामी आदि ने सम्बोधित किया। मुख्य रूप से अरशद मसूद, अलीम अख्तर, शेर मोहम्मद, अनीश खान, सचिन शुक्ल, ऑफताब रहमान, विश्वनाथ चौधरी, मो. युसुफ कल्लन, गिरिजेश पाल, शौकत अली, आदित्य त्रिपाठी, दुर्गेश त्रिपाठी, गुलाम नवी, पवन वर्मा, इफ्तिखार अहमद, विक्रम चौहान, रूपेश पाण्डेय, सभासद कमरूल हुदा कम्मू, मो. सिद्दीक, अतीउल्ला सिद्दीकी, मो. युनुस, पवन अग्रहरि, मो. जलील के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार