फरार देशद्रोही शरजील इमाम गिरफ्तार

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)


 पटना । देशद्रोह और भड़काऊ भाषण देने वाले जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को दिल्‍‍‍‍ली पु‍लिस ने बिहार पुलिस की मदद से बिहार के जहाानाबाद के काको थाना क्षेत्र की एक मस्जिद से आज गिरफ्तार कर लिया । उसे छह राज्यों की पुलिस तलाश रही थी। दिल्‍ली पुलिस नेे उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए जहानाबाद के मुख्‍य न्‍या‍यिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की कोर्ट मेंं पेेेेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद दिल्ली पुलिस को ट्रांजिट रिमांड दे दी है। अब शरजील का कोर्ट में ही मेडिकल टेस्‍ट होगा। उसके बाद उसे पुलिस अपने साथ दिल्‍ली ले जाएगी।  



जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच वाद-विवाद भी हो गया। बताया जा रहा है कि शरजील की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ थी।



   शरजील के नेपाल भागने की थी आशंका 


 शरजील इमाम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि वह नेपाल भाग गया होगा। उसकी गिरफ्तारी को लेकर ये भी कहा जा रहा था कि अगर नेपाल चला गया होगा तो उसकी गिरफ्तारी मुश्किल होगी। इससे पहले शरजील इमाम का लोकेशन बिहार में ही मिल रहा था। 



उसकी गिरफ्तारी के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इन दिनों देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, उसे सामान्य किया जाना चाहिए। लेकिन ये भी है कि सब हमलोगों के चाहने से नहीं होगा। दिल्ली पुलिस ने अपना काम किया है। बिहार पुलिस ने सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि इस धरती पर कोई नहीं जो भारत के टुकड़े कर सके।
           ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार