नेताजी, राष्ट्रवाद व नरेन्द्र मोदी का विमोचन , मित्र संघ ने याद किया

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)


 वृद्धा आश्रम में फल वितरित करने के उपरान्त गोष्ठी का आयोजन , शहीद स्मारक छावनी विक्रमजोत में विक्रमजोत ब्लाक संयोजक एवं भावी ब्लाक प्रमुख विक्रमजोत प्रत्याशी दीपक पाण्डेय के नेतृत्व में दी गई श्रद्धाजंलि


( अंकुर श्रीवास्तव ) बस्ती ( उ0प्र0 ) । आजादी के महानायक नेताजी सुबाष चन्द्र बोस को मित्र संघ ने उनकी जयंती के अवसर पर याद किया। इसके साथ ही बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम में फल वितरित करने के उपरान्त गोष्ठी और ‘नेताजी , राष्ट्रवाद व नरेन्द्र मोदी‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।



राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव के आवाह्न, जिला संयोजक अवधेश मिश्र, मण्डल अध्यक्ष मोनू श्रीवास्तव के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सुबह फौव्वारा तिराहा स्थित सुबाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम में फल वितरित करने के उपरान्त गोष्ठी और ‘नेताजी , राष्ट्रवाद व नरेन्द्र मोदी‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।  मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्वांचल विद्वत परिषद के अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि ‘‘मुझे धन से वितृष्णा है, क्योंकि धन सभी बुराइयों की जड़ है‘‘ नेताजी के इस वाक्य को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होने विमोचन के उपरान्त पुस्तक की विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला।



मित्र संघ की संस्थापक श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी के अदम्य साहस की कहानियां सदियों तक युवाओं में जोश भरती रहेगी। उनके बताये मार्ग पर चलकर भारत को विश्व मंच पर सबसे आगे किया जा सकता है। कार्यक्रम को संघ के मण्डल अध्यक्ष मोनू श्रीवास्तव, राय अंकुरम श्रीवास्तव, पिंकू श्रीवास्तव, मान सिंह, यशकान्त सिंह, अज्जू हिन्दुस्थानी, रविन्द्र गौतम, विजय द्विवेदी, मुन्ना शुक्ल, वृद्धाश्रम के प्रबंधक अम्बिकेश्वर मणि त्रिपाठी, कृष्ण मोहन, सर्वेश मिश्र आदि ने सम्बोधित कर नेताजी के योगदान पर विस्तार से चर्चा की। इसी क्रम में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती एवं मित्र संघ स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक छावनी विक्रमजोत में विक्रमजोत ब्लाक संयोजक एवं भावी ब्लाक प्रमुख विक्रमजोत प्रत्याशी दीपक पाण्डेय के नेतृत्व में नेताजी को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान जवाहिर दादा, श्याम बहादुर दूबे,  राजन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर