मनाई गई कर्पुरी ठाकुर की जयंती

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0) बस्ती, 24 जनवरी। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 96 वीं जयंती पर रोडवेज के निकट पार्टी के कैम्प्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हे याद किया गया। स्व. कर्पूरी ठाकुर के योगदान पर चर्चा करते हुये पार्टी के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह उनके राजनीतिक गुरू थे। पिछड़ों, दलितों को उनका हक दिलाने के लिये संघर्ष कर स्व. ठाकुर ने राजनीति में अपनी जगह बनाई थी। 



उनका योगदान कभी भुलाया नही जा सकता। उनका मानना था कि राजनीतिक और संवैधानिक ताकत से समाज के अंति पायदान पर खड़े व्यक्ति और समूहों की मदद की जानी चाहिये। पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि भारतीय राजनीति और समाज के शोषित दलित लोगों के लिये स्व. कर्पूरी ठाकुर का योगदान हमेशा याद रहेगा। रालोद नेता राय अंकुरम श्रीवास्तव ने स्व. ठाकुर के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला।



पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व. कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर उन्हे नमन किया। मौके पर फजलुर्रहमान, लालचंद, बब्बू चौधरी, सुजीत कुमार शुक्ला, रवि शुक्ला, मनोज सिंह, इम्तियाज अहमद, सामइन फारूकी,, सहित कई लोग मौजूद रहे।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर