किसानों की आय दुगनी करेगी गौ आधारित प्राकृतिक खेती

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती ( सूवि. उप्र. ) । देशी गाय के एक ग्राम गोबर से 30 एकड़ की खेती हो सकती है। उक्त जानकारी कृषि गोष्ठी में मुख्य अतिथि बिजेन्द्र पाल सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि गौ आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने से किसान की आय दुगनी हो सकती है। वे बस्ती महोत्सव के चौथे दिन राजकीय इण्टर कालेज में आयोजित एक दिवसीय किसान मेला, आजीविका कार्यशाला एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।



उन्होने कहा कि गोबर की खाद से किसानों की सभी समस्याओं का समाधान हो सकता हैं। देशी गाय के एक ग्राम गोबर में 3 से 5 हजार सूक्ष्म जीवाणु होते है। उन्होने कुछ किसानों का उदाहरण भी दिया कि गाय का गोबर के खाद से उसर भूमि को हरा-भरा बना दिया। 
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि किसानों की आय दुगना करने के लिए भारत सरकार कई योजनाए संचालित कर रही है। मधु का उत्पादन बढाने के लिए हनी क्लस्टर स्थापित किया जा रहा है। 200 डिब्बो तक स्थापित होने वाले केन्द्र में किसान को 90 प्रतिशत अनुदान दिया जायेंगा। उन्होंने कहा कि बस्ती जिले में कई प्रगतिशील है जो विविधता पूर्ण खेती कर रहे है। गोष्ठी को प्रगतिशील किसान आत्माराम पाठक, महेश शुक्ला ने भी सम्बोधित किया। 



जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि किसानों को सही समय पर सभी कृषि निवेश उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह तीसरे बुद्धवार को 10.00 बजे से उनके द्वारा किसानों की समस्या सुनी जाती है। इस अवसर पर कृषि से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते है। गोष्ठी का संचालन जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने किया। 
संयुक्त विकास आयुक्त विजय श्रीवास्तव ने कहा कि आजीविका मिशन के तहत प्रत्येक समूह में कम से कम 15 सदस्य रहे ताकि दो-तीन सदस्य हटने के बाद में भी समूह सक्रिय कार्य करता रहे। उन्होने कहा कि आत्म निर्भर बनने के लिए स्वयं कार्य करना होगा। सरकारी योजनाए उनकी सहायक की भूमिका में रहेंगे। 
इस अवसर पर सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, परियोजना निदेशक आरपी सिंह, राजेश शुक्ला, गुड्डू, कृष्णचन्दर, संजय त्रिपाठी, कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी तथा कृषकगण उपस्थित रहे। 
       -  -  -  -  -  -  -  -
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर