खिचड़ी पर भारीनाथ में सन्तों को शाल भेंट तो गरीबों में बंटे कम्बल 

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)
मकर संक्रांति के अवसर पर भारीनाथ मन्दिर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल , अपर पुलिस अधीक्षक पंकज , भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक राजेन्द्र नाथ तिवारी और सीओ अनिल सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए साधु सन्तों को जहाँ शाल भेंट किये , तो गरीबों में कम्बल भी वितरित किये गये ।



           ( सौरभ श्रीवास्तव )
बस्ती ( उ0प्र0 )। गौर विकास खण्ड में स्थित प्रख्यात मंदिर बाबा भारीनाथ शिव मंदिर पर बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बाबा भारीनाथ धर्मशाला समिति के अध्यक्ष समाजसेवी दीन दयाल मिश्र की अगुवाई में लगातार सातवीं बार आयोजित कार्यक्रम में सुबह सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद सैकड़ो साधु संतों,ब्राम्हणो को शाल भेंट कर सम्मानित करते हुए गरीबो,जरूरतमंदों को कम्बल दिया गया। कार्यक्रम में राम भवन यादव की टीम ने भजनों और गीतों की प्रस्तुति की।



 धर्मशाला परिसर में आयोजित सहभोज भंडारे में हजारों की संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। संयोजक दीनदयाल मिश्र ने कहा कि हमारा समाज शांति का पाठ पढ़ाता है। सनातन धर्म ही तो है जिसने पूरे विश्व को शांति, अहिंसा का पाठ पढ़ाया है। हमारा समाज सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया के सिद्धांत का परिपोषक है। हमारे यहां धर्म, अहिंसा, सत्य, शांति, परोपकार, दया को माना गया है इनका और भी विस्तार हो इसलिए मकर संक्रांति के पावन पर्व पर ये आयोजन होता है।



राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि धर्म प्रचार से संस्कारयुक्त समाज का निर्माण होगा। इस प्रकार के आयोजन में सभी को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पंकज , भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल , सीओ कलवारी अनिल सिंह , प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सौदागर राय , ब्लॉक प्रमुख गौर अरविंद सिंह, सुभाष शुक्ल, बलराम यादव, सचेन्द्र कुमार मिश्र, राम नेवास मौर्य, शिवम अग्रहरि, राजमणि पांडेय, अखिलेश पांडेय, सोनू यादव, दीपू मिश्र, वरुण पाण्डेय, उपेंद्र दुबे  आदि मौजूद रहे।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर