जेपी सिंह को प्रमुख सचिव न्याय बनाए जाने पर प्रसन्नता 

तारकेश्वर टाईम्स  (हि0दै0)
 
बस्ती। जनपद के दुबौलिया ब्लाक क्षेत्र के उंजी गांव के मूल निवासी श्री जेपी सिंह को उत्तर प्रदेश शासन ने प्रमुख सचिव न्याय नियुक्त किया है। श्री सिंह इसके पहले प्रमुख सचिव संसदीय कार्य के पद पर तैनात थे। वह कई जनपदों में न्यायाधीश भी रह चुके हैं। श्री सिंह की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव ऊंजी समेत पूरे जनपद में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। उनके शुभचिंतक और परिवारी जन खुशी से उछल पड़े।



गुरुवार को श्री सिंह के पारिवारिक सदस्य बलवंत सिंह के 10 नंबर कंपनी बाग स्थित कैंप कार्यालय पर मिष्ठान वितरण के साथ खुशी का इजहार किया गया। बलवंत सिंह ने कहा कि जेपी सिंह एक निष्ठावान एवं ईमानदार अधिकारी हैं। उन्होंने अपने सभी तैनाती स्थलों पर अमिट छाप छोड़ी है। उत्तर प्रदेश शासन में उन्हें प्रमुख सचिव न्याय बनाए जाने से जनपद का गौरव और बढ़ा है। वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। सरल एवं सहज स्वभाव के धनी श्री सिंह हमेशा गरीबों मजलुमो को न्याय दिलाने के पक्षधर रहे हैं। अपनी माटी से गहरा लगाव रखने वाले श्री सिंह के प्रमुख सचिव बनने पर ग्राम  महरीपुर में भी उत्सव जैसा माहौल है। शासन के इस महत्वपूर्ण पद पर रह कर वे जनहित में निरंतर उल्लेखनीय कार्य करेंगे। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में दिनेश पाल , कमल सेन , विनय प्रताप सिंह , मधुरेंद्र सिंह , राजेश शंकर मिश्र ,  राजू कश्यप , अनुराग पाल , राजन , डाॅ0 सूजा , मोहम्मद माजीद खान , प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे।


    देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार