जन जन का उत्सव है बस्ती महोत्सव : हृदय नारायण दीक्षित ने किया उद्घाटन

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)


बस्ती ( सूवि. उप्र. ) । ब्रम्हाण्ड का केन्द्र विन्दु उत्स है। इसके प्रकट होने पर उत्सव होता है और जो उत्सव जन-जन में व्याप्त हो उसे महोत्सव कहते है। उक्त विचार प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने व्यक्त किया। वे राजकीय इण्टर कालेज के मैदान में बस्ती महोत्सव का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।



उन्होने कहा कि हमारा देश उत्सवधर्मी देश है। पूरे वर्ष हम उत्सव मनाते रहते है। प्रकृति का अपना भी एक संविधान है। हमारे संस्कृति में चैत्र मास को मधुमास भी कहते है । प्रकृति भी समय-समय पर मनुष्यों को आन्नद की मधु भी देती रहती है। हम प्रकृति के सर्वाधिक पास है इसलिए हम तीनों मौसम में आन्नद की अनुभूति करते है। यहां तक कि घनघोर काली अंधेरी रात अमावस्या में भी दीप जलाकर दीपोत्सव मनाते है। 
उन्होने कहा कि विभिन्न देशों की संस्कृति एवं इतिहास के अध्ययन के आधार पर यह कहा जा सकता है कि हमारे देश जैसी उत्सवधर्मिता अन्य देशो मे नही है। वहां  पर लोग अवसाद तथा विसाद की स्थिति में अधिक रहते है परन्तु हमारे देश में सदैव प्रसाद की स्थिति रहती है। इसलिए हम आनन्द की अनुभूति करते है। 
उन्होने कहा कि भारत देश की जीवन दृष्टि अन्य देशो की तुलना में भिन्न प्रकार की है। हमारे देश की रीति, नीति, संस्कृति का एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण है। यही कारण है कि विभिन्न देशों के शोधकर , जिज्ञासियों में भारत के प्रति एक विशेष आकर्षण होता है। उन्होने कहा कि बस्ती आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, डाॅ0 शर्वेश्वर दयाल सक्ससेना की भूमि है। आजादी की लड़ाई मेे भी बस्ती का विशेष योगदान रहा है। महर्षि वशिष्ठ की इस धरती के विकास के लिए हरसम्भव प्रयास किया जायेगा। 
उद्घाटन समारोह को सांसद हरीश द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक दयाराम चौधरी , रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, अजय सिंह, मिल्कीपुर के विधायक गोरखनाथ बाबाा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने भी सम्बोधित किया। जिलाधिकारी/अध्यक्ष आयोजन समिति आशुतोष निरंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समारोह को बस्ती महोत्सव के पृष्ठिभूमि एवं इतिहास पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष/सीडीओ अरविन्द पाण्डेय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। 
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्राा , आईजी आशुतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, अज्जू हिन्दुस्तानी, अजय सिंह गौतम, एडीएम रमेश चन्द्र, ज्वाइंट मजिस्टेट प्रेम प्रकाश मीना, रामप्रसाद चौधरी एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
उद्घाटन करने के बाद विधान सभा अध्यक्ष ने सांसद, विधायक एवं अधिकारियों के साथ सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि विभाग, वन विभाग, रेशम विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसस्करण विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन, अग्रणी जिला बैंक एवं ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान, अल्पसंख्यक कल्याण, महिला कल्याण, वेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बाल विकास एंव पुष्टाहार, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जिला नगरीय अभिकरण, उद्योग, आपूर्ति, श्रम, विद्युत, जल निगम एवं सिचाई, यातायात पुलिस, परिवहन, समाज कल्याण, उ0प्र0 स्काउट गाइड आदि विभागो की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
      -  -  -  -  -  -  -  -  -  -  -  -  -
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार