जन - जन का उत्सव है बस्ती महोत्सव : डीएम @ एसडी फाउण्डेशन

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)


बस्ती 24 जनवरी। बस्ती महोत्सव की सफलता और इसे यादगार बनाने के लिये जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन डोर टु डोर जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी महिला अस्पताल के सामने एस. डी. फाउण्डेशन की ओर से समाजसेवी  सैयद दानिश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे , जहां लोगों को बस्ती महोत्सव से जुड़ने की अपील की अपील की गयी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में कहा कि बस्ती महोत्सव किसी व्यक्ति प्रशासन या फिर सरकार की ओर से आयोजित उत्सव नही है। 



जनपद का एक एक व्यक्ति इस महोत्सव की आयोजन समिति का सदस्य है। बस्ती के ऐतिहासिक, पौराणिक महत्व को राष्ट्रीय क्षितिज पर उकेरना ही आयोजन का उद्देश्य है। ऐसे में हम सभी को कर्तव्य है कि बस्ती महोत्सव में यहां की सभ्यता और संस्कृति की एक ऐसी मिसाल पेशी करनी है जिसका पूरा देश अनुसरण करे। उन्होने आम जनता से से इस आयोजन से खुद को जोड़ने की अपील की। उन्होंने एसडी फाउण्डेशन के एमडी सैयद दानिश की ओर से इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये आभार जताया। इससे पूर्व एडीएम रमेशचन्द्र ने महोत्सव से जुड़ी खास बातें शेयर किया। उन्होने कहा बस्ती महोत्सव में राष्ट्रीय ख्याति के लोग आ रहे हैं। हमे ऐसा कोई संदेश नही देना है जिससे बस्ती के बारे में लेगों की धारणा गलत हो। 



बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर मौजूद लेगों का ध्यान खींचते हुये सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि बस्ती जनपद में लिंगानुपात चिंताजनक स्तर पर है। इसे ठीक करने के लिये प्रशासन के साथ साथ जनता को भी आगे आना होगा। बेटियां नही होंगी तो बेटे भी नही होंगे और सभ्यता भी दम तोडती नजर आयेगी। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने एसडी फाउण्डेशन के कार्यकर्ताओं और सहयोगियों संग सेल्फी लिया। इस अवसर पर सहायक सूचना निदेशक प्रभाकर त्रिपाठी डा. आलम, काजी फरजान, नदीम, अब्दुल्लाह, डा. अस्थाना, हुसैन अहमद, मनोज, सद्दाम, अंकित, गिरजेश इमामुद्दी आदि मौजूद रहे।
      ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes. Page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर