एडीजे की हत्या का प्रयास : मायावती के करीबी पर आरोप

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)
आजमगढ़ ( उ0प्र0 ) । जिले में बीएसपी मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के करीबी बाहुबली नेता अखंड प्रताप सिंह पर अतिरिक्त जिला जज (प्रथम) लालता प्रसाद की हत्या के प्रयास का आरोप लगा है। आरोप है कि अखंड का गुर्गा दही बेचने के बहाने शुक्रवार को एडीजे आवास में घुस गया था, लेकिन उस समय एडीजे बाथरूम में थे। इसके पूर्व एडीजे को एक पत्र मिला था जिस पर किसी का नाम तो नहीं था लेकिन बाहुबली के मुकदमे को शिथिल करने की चेतावनी दी गई थी। इस घटना से जिले में हड़कंप मचा है। शहर कोतवाली पुलिस ने अखंड व एक अज्ञात गुर्गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं एडीजे की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।



बता दें कि बीएसपी नेता बाहुबली अखंड प्रताप सिंह पर मशहूर ट्रांसपोर्टर धनराज यादव की हत्या सहित तीन दर्जन से अधिक आपराधिक ममाले दर्ज है। पिछले दिनों पुलिस ने अखंड पर दो लाख का इनाम घोषित करते हुए घर की कुर्की कराई थी। दिसंबर माह में अखंड ने न्यायालय के सामने समर्पण कर दिया था। अखंड के समर्पण के पूर्व ही एडीजे के आवास पर एक पत्र फेंका गया था, जिसमें उन्हें अखंड प्रताप के मुकदमें में शिथिलता बरतने की हिदायत दी गई थी। लेकिन उस पत्र पर किसी का नाम नहीं था।


इस मामले की जांच चल रही थी कि अखंड जेल चला गया। इसी बीच शुक्रवार को दिन में एडीजे आवास पर बाथरूम में थे, उसी दौरान सुरक्षा को धता बताते हुए एक युवक दही बेचने के बहाने उनके आवास में घुस गया। उसने आवाज भी लगाया लेकिन एडीजे बाथरूम में होने के कारण देर से बाहर निकले। उन्हें घर में न पाकर युवक वापस लौट गया। जब वे बाहर निकले तो आवास पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया की वह दही बेचने वाला है। ऐसे में एडीजे का दिमाग ठनका कि इतनी सुरक्षा के बाद भी युवक कैसे भीतर घुस गया।


इस संबंध में उन्होंने एसपी त्रिवेणी सिंह से बात की। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बाहुबली अखंड प्रताप सिंह को नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल रही है। एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि एडीजे आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
        ➖  ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर