डाॅ0 भास्कर शर्मा को फिर मिला इण्टरनेशनल अवार्ड

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)


बस्ती ( उ0प्र0 ) । अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ भास्कर शर्मा को रांची झारखंड में इंटरनेशनल अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस इन होम्योपैथी  से नवाजे गए l प्रज्ञान इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी रांची झारखंड तथा ग्लोबल अकादमी द्वारा आयोजित 12 जनवरी 2020 को अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में देश के चुनिंदा नामचीन हस्तियों को सम्मानित किया गया l



यह सम्मान  श्रीमती आशा जी मेयर झारखंड, एच ई, इरिक एफ हालस्ट्रोम एंबेसी आफ फिनलैंड, डॉ मधुकर जी ग्लोबल यूनिवर्सिटी अमेरिका तथा तथा श्री अनिल कुमार जी एमएलए झारखंड  ने  सम्मान पत्र ,मोमेंटो ,स्पीकर प्रमाण पत्र, वीआईपी गेस्ट प्रमाण पत्र,गोल्ड मेडल,रजत पदक देकर सम्मानित किया l



बताते चलें कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित सैकड़ों विश्व रिकॉर्ड बना चुके डॉ भास्कर शर्मा सिद्धार्थनगर ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अपनी मेधा का डंका बजा रहे हैं lसैकड़ों पुस्तकों का सृजन कर चुके डॉ भास्कर शर्मा अब तक सैकड़ों राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पा चुके हैं lडॉक्टर भास्कर शर्मा देश ही नहीं अपितु कई विदेशी विश्वविद्यालयों में अतिथि व्याख्याता के रूप में भी सेवा दे रहे हैंl डॉक्टर भास्कर शर्मा को अवार्ड मिलने पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक  अष्टभुजा प्रसाद पांडे,पूर्व न्यायाधीश  डॉक्टर चंद्रभान श्रीवास्तव, डॉक्टर बेगराज सिंह डीन अंतरराष्ट्रीय कामनवेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी किंगडम ऑफ टोंगा, डॉ शशि मोहन शर्मा डायरेक्टर हैनीमैन कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी लंदन, डॉ प्रवीण शर्मा  डायरेक्टर टांटिया विश्वविद्यालय राजस्थान ,डॉक्टर सी एल यादव, डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता, डॉक्टर विवेक पांडे ,डॉ विनोद प्रसाद, डॉ अनुज कुमार, डॉ जितेंद्र,डॉ अनुराग पाठक, डॉ  चंद्रशेखर बर्मा, डॉ पवन कुमार, डॉ प्राणेश सिंह, डॉक्टर अंजली सोनी, डॉक्टर सुरेश गुप्ता, डॉ शरीफ शुक्ला, गुरप्रीत सिंह राजन आर्ट्स, संतोष,महेश आदि लोगों ने बधाइयां दीं ।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर