भाजपा की मण्डल प्रवास बैठक सम्पन्न

तारकेश्वर टाईम्स  (हि0दै0)


बस्ती  ( उ0प्र0 ) । पुराना डाकखाना स्थित बीजेपी कार्यालय में गुरुवार को मंडल कार्यकारिणी के गठन के लिए मंडल प्रवास बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नन्द किशोर शाहू ने किया। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा सत्येन्द्र सिन्हा ने संगठन के निर्देश कार्यकर्ताओं को बताए। साथ ही साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम के सन्दर्भ में कार्यकर्ताओ को जानकारी दी।



नगर मण्डल प्रवास पर आये डा सत्येन्द्र सिन्हा ने कहाँ 5 जनवरी तक गठन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी इसके बाद जिला के कार्यकारणी के गठन की प्रक्रिया सुरु होगी। नगर मण्डल गठन के लिए सभी 18 सेक्टरो में बैठक निर्धारित हो चुकी है। कार्यकारणी में सभी सेक्टरो से तेज तर्रार कार्यकर्ताओ की सूची तैयार की जाएगी।



नगर की कार्यकारणी में 2 महामंत्री 6 उपाध्यक्ष 6 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष शेष कार्यसमिति सदस्य 46 होंगे। इसके लिए 4 महामंत्री 10 उपाध्यक्ष 10 मंत्री और 2 कोषाध्यक्ष का पैनल बनाया जा रहा है जिसे क्षेत्रीय कार्यालय अंतिम मोहर लगाएगा। उन्होंने कहाँ हर स्तर के कार्यकर्ता का अपना महत्व है, लेकिन बूथ व मंडल अध्यक्षों की भूमिका संगठन के कार्य में सबसे अहम होती है। प्रत्येक बूथ गाव, जाति, समाज एवं वर्ग विशेष में जहा भाजपा की पैठ कम है, वहा अपना कार्य पहुंचाना नगर  अध्यक्ष के साथ नगर कार्यकारणी का काम है। अपने संगठन को बूथ से नगर तक मजबूत करना नगर कार्यकारणी की जिम्मेदारी है। डा सत्येन्द्र सिन्हा ने वर्तमान समय में मीडिया एवं सोशल मीडिया की उपयोगिता पर चर्चा की, उन्होंने कहा कि मीडिया, सोशल मीडिया की वजह से जनता से संवाद सुगम हुआ है। संसद में तीन तलाक बिल, धारा 370 एवं 35ए हटाने का बिल, नागरिकता संशोधन बिल को मोदी सरकार ने पास किया है। हम अपने घोषणा पत्रों में हर बार इसका उल्लेख करते थे। जनता के अपार बहुमत के कारण हम यह बिल पास कर सके। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, राम चरन चौधरी, मीडिया प्रभारी अमृत वर्मा, अतुल सिंह, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, शरद सिंह रावत, राजन ठाकुर, डब्बू श्रीवास्तव, राना तिवारी, दुर्गेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर