बस्ती : फरवरी के चारों रविवार मेगा हेल्थ कैम्प , चौपाल में बोले डीएम

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)


बस्ती ( उ.प्र. सू.वि. ) । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि 2 फरवरी को मेगा स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किया जाएगा, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी जांच एवं बीमारी के बारे में डॉक्टर से अपना इलाज करा सकेंगे।



विक्रमजोत ब्लाक के मल्हनी ग्रामसभा में आयोजित चौपाल में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर बृहद स्वास्थ्य कैम्प फरवरी माह के चारों रविवार को आयोजित होंगे। इसमें निःशुल्क जांच, इलाज, परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि ग्रामोदय के तर्ज पर नव वर्ष नव उत्कर्ष के अंतर्गत विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मल्हनी ग्राम सभा में एक सामुदायिक शौचालय, दो सड़क पर मिट्टी पटाई का कार्य तथा एक वर्मी कंपोस्ट पिट गोआश्रय स्थल में बनवाया जा रहा है। इसके द्वारा गांव में परिसंपत्ति का निर्माण तथा लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद प्राथमिक विद्यालय में टाइल्स लगवाने का कार्य किया जाएगा। यह निर्माण कार्य निरंतर चलते रहेंगे।



जिलाधिकारी ने कहा कि इस ग्रामसभा में प्रगतिशील विचारधारा के लोग रहते हैं। इसलिए इस गांव का निरंतर विकास हो रहा है। इस गांव के निवासी आपसी भाईचारा के साथ मिलजुल कर रहे। गांव के विकास के लिए विकास विभाग निरंतर कार्य करता रहेगा।
उन्होंने गांव में संपादित विकास कार्यों की समीक्षा किया तथा उपस्थित लोगों से इसके बारे में जानकारी हासिल किया। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि गांव में बिजली आपूर्ति का रोस्टर ग्रामप्रधान को अवश्य भिजवाए।
उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत करके जानकारी हासिल किया। उन्होंने कहा कि समूह की नियमित बैठक आयोजित करें, नियमित लेनदेन करें तथा समूह को सक्रिय रखें। उन्होंने सचिव को निर्देश दिया कि गांव में गठित 8 स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड समय पर दिलवाएं ।
उन्होंने सचिव को निर्देश दिया कि गांव में पात्र वृद्धावस्था, विधवा तथा दिव्यांग व्यक्तियों का पेंशन फार्म भरवा कर ऑनलाइन अपलोड कराएं। उनके द्वारा जानकारी किए जाने पर लोगों ने बताया कि प्राइमरी स्कूल में बच्चों को स्वेटर मिल गया है।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा के साथ मिलजुल कर रहे, यदि कोई विवाद है तो उसकी जानकारी सी.ओ. और थानाध्यक्ष को दें। यदि इस स्तर से भी प्रकरण का समाधान नहीं होता है, तो सीधे उन्हें अवगत कराएं।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उप जिलाधिकारी हर्रैया प्रेम प्रकाश मीणा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ग्राम वासियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा। चैपाल के दौरान सीएमओ डॉ0 जेपी त्रिपाठी, तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप, डीएसओ रमन मिश्र, डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ तिवारी, अधिशासी अभियंता जल निगम विशेश्वर प्रसाद, उप निदेशक कृषि डॉक्टर संजय त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना तिवारी, रामनगरिया यादव, ग्राम प्रधान श्रीमती कमलेश एवं विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
             -  -  -  -  -  -  -  -  -  -
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर