बस्ती महोत्सव स्मारिका में लेख आमंत्रण 15 तक

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0          बस्ती महोत्सव की स्मारिका प्रकाशन हेतु                                      लेख का आमंत्रण
बस्ती 10 जनवरी 2020, सू.वि., जिले की पौराणिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजते हुए आयोजित होने वाले बस्ती महोत्सव की स्मृतियों को समेटने के लिए विगत वर्ष की तरह इस साल भी स्मारिका का प्रकाशन किया जाना है। यह स्मारिका जिले के महत्व, विकास यात्रा, प्रतिभाओं, उपलब्धियों के साथ साहित्यिक गतिविधियों को अपने में समेटने का प्रयास करेगी।



यह जानकारी बस्ती महोत्सव के अध्यक्ष जिलाधिकारी बस्ती श्री आशुतोष निरंजन ने दी। उन्होंने बताया कि बस्ती महोत्सव की स्मारिका में जनपद के महत्व, विकास व साहित्य से जुडे़ लेख, कविता, कहानी व संस्मरण का प्रकाशन होना है। इसके लिए जनपद के प्रवुद्धजनों से लेख आमंत्रित किया जाता है। 
          बस्ती महोत्सव समिति के सचिव अपर जिलाधिकारी श्री रमेशचंद्र तिवारी ने बताया कि स्मारिका के लिए दिए जाने वाले लेख मेल bastimhotsav2020@gmail.com  पर यूनीकोड में टाइप मैटर, फोटो, मोबाइल नंबर व ह्वाट्सएप्प नंबर के साथ प्रेषित करें। लेख व रचनाएं 15 जनवरी 2020 तक प्राप्त किए जाएंगे। इसके अलावा अपने लेख व रचनाओं को जिलाधिकारी महोदय बस्ती के कैंप कार्यालय, सीडीओ कार्यालय या अपर जिलाधिकारी बस्ती के कार्यालय में भी 15 जनवरी 2020 तक दिया जा सकता है। 
          -  -  -  -  -  -  - -  -  -  -  -  -
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार