बस्ती महोत्सव : मनोरंजन के साथ जानकारियां भी : डीएम.

तारकेश्वर टाईम्स  (हि.दै.)


बस्ती ( सूवि. उप्र. ) । बस्ती महोत्सव में आयोजित विभागीय प्रदर्शनी का एक फरवरी को आखिरी दिन है। पांच भ दिन के महोत्सव में जिले के दूर-दूर से आए हुए लोगों ने इन प्रदशर्नियों का अवलोकन किया और उन्होंने अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीदारी भी किया ।



             जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन का यह मानना रहा है कि मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को भारत एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग अपने योजनाओं का स्टाल लगाएं और लोगों को जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी प्रेरित करें। बस्ती महोत्सव में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान करने के साथ-साथ सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठानों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका लाभ लोगों ने बढ़ चढ़कर उठाया। इसमें विभागीय योजनाओं के साथ-साथ भदोही का कालीन, पत्थर की मूर्तिया, खिलौने, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा घर के उपयोग के लिए तमाम सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई। 
           बस्ती महोत्सव में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, लीड बैंक एसबीआई, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, बेसिक शिक्षा विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डूडा, उद्योग विभाग एवं कौशल विकास, आपूर्ति, विद्युत, श्रम, सिंचाई, यातायात, परिवहन निगम विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर जानकारी देने के साथ-साथ  अपने उत्पादों का बिक्री भी किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा स्टाल में स्थापित एक्वेरियम में रंग बिरंगी मछलियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।



भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की बस्ती शाखा द्वारा स्टाल लगा कर के लोगों को मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वयं प्रेरित सेवा, एकता और सार्वभौमिकता के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। यहां पर सरदार कुलविंदर सिंह, श्रीमती नीलोफर उस्मानी, गजाला नसरीन उपस्थित रहे तथा लोगों को रेड क्रॉस सोसाइटी के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दिया।


    सूचना विभाग ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी
        महोत्सव में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस प्रदर्शनी में भारत के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में संचालित  कार्यक्रमों एवं योजनाओ का विस्तार से जानकारी दी गई है। इसमें गंगा यात्रा का विस्तार से प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, रक्षा में डिजिटल परिवर्तन, डिफेंस एक्सपो, शिक्षा का विस्तार, स्वच्छता, सड़क, वायु, मेट्रो कनेक्टिविटी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, राशन की कालाबाजारी बंद, पुलिस कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश पुलिस का नवनिर्मित मुख्यालय, बढ़ा निवेश बदला परिवेश, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण, समाज कल्याण, अविरल गंगा निर्मल गंगा  को सुंदर चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।
                    -  -  -  -  -  -  -  -


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत