बस्ती महोत्सव को 3 लाख , आईटीआई को दस करोड़ : महेन्द्र पाण्डेय

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)


बस्ती ( सूवि. उप्र. ) । भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने घोषणा की है कि बस्ती आईटीआई को मार्डन बनाने के लिए दस करोड़ रूपया दिया जायेगा। बस्ती महोत्सव को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि इस आयोजन में बस्ती को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाया है। उन्होने बस्ती महोत्सव में विभाग की ओर से 03 लाख रूपये दिये जाने की घोषणा किया। 



बुद्धवार की शाम बस्ती महोत्सव में उन्होने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि इस महोत्सव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का संयोजन अत्यन्त उत्कृष्ट श्रेणी का है। इसमें एक तरफ व्रज की होली है, तो दूसरी तरफ बालीबुड नाइट भी हो रही है। 
उन्होने कहा कि महोत्सव हमारी भारतीय संस्कृति एवं जीवन्तता का प्रतीक है। एक अच्छी बात यह है कि इसे बसन्त ऋतु के आगमन पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे कि हमारी भौतिक चेतना प्रकृति के साथ मिलकर मुखरित हो रही है।



उन्होने कहा कि महोत्सव वह अवसर होता है कि जहाॅ एक स्थान पर जीवन को गति देने के लिए सभी प्रकार की वस्तुए एक साथ उपलब्ध होती है। 
उन्होने कहा कि बस्ती महोत्सव में प्रत्येक शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे है। दूसरी तरफ दिन में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम जैसे स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि विभागों की गोष्ठिया भी आयोजित हो रही है। साथ ही गायन, नृत्य एवं ड्रामा स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के लिए टैलेण्ट हण्ट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है तथा महोत्सव के अन्तिम दिन उन्हें पुरस्कृत भी किया जा रहा है। 
उन्होने भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओं, बेटी पढाओं तथा फिट इण्डिया के अह्रवान को सार्थक करते हुए महोत्सव में बेटियों की सुरक्षा के लिए तथा योग जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है। विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, जो कि एक सराहनी कदम है। 
इस अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी ने सभी का स्वागत किया। समारोह को विधायक अजय सिंह, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, मनीष शुक्ला ने भी सम्बोधित किया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अजय सिंह गौतम, सीडीओ अरविन्द पाण्डेय, पीडी आरपी सिंह, ज्वाइंट मजिस्टेªट प्रेम प्रकाश मीना, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।    
          -  -  -  -  -  -  -  -  -  -  -
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर