अटल बिहारी प्रेक्षागृह में धूमधाम से मनेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)


बस्ती  ( उ0प्र0 ) । तेईस जनवरी की सुबह राष्ट्र नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के जयन्ती समारोह के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के साथ एक परिचर्चा आयोजित की गई है। इस परिचर्चा में मुख्य वक्ता होंगे मिथिलेश नारायण जी ।



कार्यक्रम के संयोजक अखिलेश दूबे ने इस कार्यक्रम को कुछ इस तरह से तैयार किया है कि बौद्धिक दृष्टि से बच्चों के लिए यह कार्यक्रम बड़ा ही लाभकारी सिद्ध होने वाला है।


  विवेक कुमार मिश्र जी, अनुराग शुक्ल जी ने पूरी ऊर्जा के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी अच्छी तैयारियाँ की हैं। भारत रत्न पण्डित अटल विहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह बस्ती में प्रातः 9 बजे से 500 छात्र छात्राओं के शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ ढेर सारी देश प्रेम की बातें, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होनी है।
कार्यक्रम को सफल कराने में सभी विद्यालयों की बड़ी ही महत्वपूर्ण भूमिका होगी, क्योंकि इस कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यालय से 50 से 60 उन बच्चों को बुलाया गया है जो बौद्धिक रूप से बड़े ही समृद्ध हैं।
आप भी समय निकालकर आइये और कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नेताजी बोस को नमन करें।
                                    जयहिन्द
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर