अलाव नाकाफी @ न. पं. रूधौली

तारकेश्वर टाईम्स ( हि0दै0)


रुधौली ( बस्ती ) । नगर पंचायत के वार्डों में शासन स्तर से किये गए अलाव की व्यवस्था में बड़ी सेंधमारी का मामला सामने आया है। नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं तमाम वार्डों के जमीनी पड़ताल में पाया गया कि अलाव की व्यवस्था केवल कागजी कार्यवाही में चल रही है। हड्डी कंपा देने वाले कड़ाके की ठंड और पछुआ ठंडी हवाओं से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था हवा हवाई है।



नगर पंचायत रूधौली के वार्ड 14 शास्त्री नगर निवासी अजीज खान ने बताया कि रूद्र नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर इस बार के ठंडक में कहीं भी अलाव की लकड़ी नहीं गिराई गई है। वार्ड 4 रूद्र नगर निवासी सुरजन प्रसाद ने बताया कि हमारे कस्बे में केवल एक टोले में ही अलाव की लकड़ी आती है, वह भी कभी- कभी, बाकी हरिजन बस्ती में इस वर्ष के ठंडक में लकड़ी आई ही नहीं। वार्ड 6 विंध्यवासिनी नगर में घास फूस  जलाकर अलाव ताप रही महिलाओं में अकाशमति ने बताया कि हमारे यहां इस वर्ष के ठंडक में केवल 1 दिन ही लकड़ी गिरी है। लकड़ी ना मिलने के कारण हम घास फूस जलाकर अलाव तापने को मजबूर हैं। उसी ही वार्ड के चर्चित समय माता के मंदिर के पुजारी महेश ने बताया की मंदिर पर रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं यहां भी 2 दिन से लकड़ी नहीं गिरी है। महेश ने बताया कि 1 दिन में 50 से 60 किलो लकड़ी यहां आती थी। वार्ड 8 इंदिरा नगर निवासी प्रतीक सोनी ने बताया कि बखिरा बांसी तिराहे पर लगभग 8 दिनों से नगर पंचायत का अलाव नहीं जला है। शुरुआती ठंडी के कुछ ही दिनों तक अलाव की लकड़ी यहां आई थी। उसी वार्ड के सूरज यादव ने बताया कि चौराहे पर लकड़ी गिराने के लिए नगर पंचायत कर्मचारी संजीव पाण्डेय से कहा गया तो झगड़ा करने को तैयार हो गए और लकड़ी नहीं गिराए।



वार्ड 5 दीनदयाल उपाध्याय नगर में डुमरियागंज चौराहे पर अपनी सावित्री क्लीनिक  चला रहे डॉक्टर सुनील चौधरी ने बताया कि हमारे यहां 50 किलो लकड़ी एक बार गिरी थी, लेकिन बीते एक
 सप्ताह से अलाव की लकड़ी नहीं आई। इसी वार्ड के थरौली निवासी छठी राम, बाबूराम, राम लगन पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष के ठंडक में अलाव की लकड़ी देखने को नहीं मिली। वार्ड 7 शांति नगर निवासी गंगा पाण्डेय ने बताया कि हमारे कस्बे में जब से ठंडक शुरू हुई तब से अलाव की लकड़ी गिराने की प्रक्रिया आंख मिचौली की तरह चल रही है। अगर एक दिन कस्बे में लकड़ी गिर जाती है तो 10 दिन तक लगातार लकड़ी नहीं गिराई जाती। कुल मिलाकर अब तक पूरे ठंडक में पचास प्रतिशत ही अलाव की लकड़ी गिराई गई है। इसी वार्ड के राजाराम यादव, बेचन यादव, जमुना यादव के घरों के आसपास अलाव की लकड़ी जलाने की व्यवस्था बनाई गई थी जहां पर बीते कई दिनों से अलावो की लकड़ी नहीं गिरी। शांति नगर वार्ड के सभासद गोपाल सिंह ने बताया कि बीते 30 दिसंबर को बोर्ड बैठक में लकड़ी जलाने हेतु निविदा कब निकाली गई इसकी सूचना लिखित रूप से मांगी गई थी। साथ ही अलाव जलाने के मानक के बारे में जानकारी मांगी गई थी। लेकिन नगर पंचायत के द्वारा कोई भी जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस बाबत पूछने पर अधिशासी अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि नगर पंचायत में सब लोग अपने दरवाजे पर लकड़ी गिरवाना चाहते हैं जो संभव नहीं है हम 60 से अधिक चयनित स्थानों पर अलाव की लकड़ी गिराते हैं। 
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर